महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 30 नए मामले

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 30 नए मामले

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 30 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: May 18, 2022 10:27 am IST

ठाणे, 18 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 30 नए मामले सामने आए हैं, जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,09,410 हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या 11,895 पर स्थिर रही क्योंकि पिछले दिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि ठाणे में कोविड​​-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले पालघर में कोविड​​-19 के कुल मामलों की संख्या 1,63,612 और मृतकों की संख्या 3,407 है।

भाषा फाल्गुनी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में