महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 327 नए मामले, पांच और मरीज की मौत
महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 327 नए मामले, पांच और मरीज की मौत
Thane new covid cases : ठाणे (महाराष्ट्र), सात फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 327 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,05,753 हो गई।
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। जिले में संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,822 हो गई है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।
इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,62,843 हो गए हैं और मृतक संख्या 3,386 है।
भाषा निहारिका प्रशांत
प्रशांत

Facebook


