महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 34 नए मामले
महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 34 नए मामले
ठाणे (महाराष्ट्र), तीन मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,08,366 हो गई।
एक अधिकारी ने बृस्पतिवार को बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए। जिले में संक्रमण से अभी तक 11,876 लोगों की मौत हो चुकी है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।
इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,63,398 हो गए हैं और मृतक संख्या 3,392 है।
भाष निहारिका शोभना
शोभना

Facebook


