महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 51 नए मामले, एक और मरीज की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 51 नए मामले, एक और मरीज की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 51 नए मामले, एक और मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: February 22, 2022 11:09 am IST

ठाणे, 22 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 51 नए मामले आने के साथ ही जिले में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,07,973 हो गई। वहीं एक मरीज की मौत होने से जिले में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 11,863 तक पहुंच गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले और एक मरीज की मौत सोमवार को दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले पालघर में अब तक संक्रमण के कुल 1,63,311 मामले आए हैं और 3,391 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में