महाराष्ट्र : ठाणे जिला में कोविड-19 के 61 नए मामले, एक मरीज की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे जिला में कोविड-19 के 61 नए मामले, एक मरीज की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे जिला में कोविड-19 के 61 नए मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: December 1, 2021 10:43 am IST

Thane covid cases today : ठाणे, एक दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,69,331 हो गई है, जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने से जिले में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 11,582 हो गई है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण और मृत्यु के नए मामले मंगलवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिला में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,619 हो गई है जबकि महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 3,298 है।

भाषा सुरभि धीरज

धीरज


लेखक के बारे में