महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 759 नए मामले, पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 759 नए मामले, पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 759 नए मामले, पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: February 3, 2022 9:30 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), तीन फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 759 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 7,04,009 हो गयी, जबकि पांच और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 11,801 पर पहुंच गयी है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण और मौत के ये मामले बुधवार को सामने आए। जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,62,369 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,380 है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में