महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 94 नए मामले, एक संक्रमित की मौत
महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 94 नए मामले, एक संक्रमित की मौत
ठाणे (महाराष्ट्र), 21 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 94 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,68,356 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के इन नए मामलों का पता शनिवार को चला।
उन्होंने बताया कि एक और संक्रमित की मौत होने से जिले में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 11,572 पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि यहां पर मृत्यु दर 2.03 फीसदी है।
पड़ोसी पालघर जिले के एक अधिकारी ने बताया कि यहां पर कोविड-19 के कुल 1,38,437 मामले हैं तथा मृतक संख्या 3,292 है।
भाषा
मानसी प्रशांत
प्रशांत

Facebook


