महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 94 नए मामले, दो मरीजों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 94 नए मामले, दो मरीजों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 94 नए मामले, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: November 23, 2021 1:17 am IST

Thane covid cases in India : ठाणे, 23 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 94 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,68,544 हो गई। वहीं दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11,574 हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामले सोमवार को सामने आए हैं। अधिकारी ने बताया कि ठाणे में मृत्यु दर अब 2.03 फीसदी है।

वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1,38,468 हो गई है और मृतकों की संख्या 3,292 है।

भाषा स्नेहा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में