महाराष्ट्र : पालघर में तेल की फैक्टरी में विस्फोट, एक व्यक्ति घायल
महाराष्ट्र : पालघर में तेल की फैक्टरी में विस्फोट, एक व्यक्ति घायल
पालघर, 29 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर इलाके में शनिवार को एक तेल फैक्टरी में विस्फोट होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि इस फैक्ट्री का संचालन बंद है और शनिवार सुबह कुछ लोग फैक्टरी से कबाड़ चुराने का प्रयास कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि धमाका तब हुआ जब, ये लोग गैस कटर से रिएक्टर को काट रहे थे। कदम ने कहा कि विस्फोट की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच शुरू की गई है।
भाषा शफीक माधव
माधव

Facebook


