महाराष्ट्र: पिंपरी चिंचवड में दंपति और उनकी बेटी ने आत्महत्या की

Ads

महाराष्ट्र: पिंपरी चिंचवड में दंपति और उनकी बेटी ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 12:31 AM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 12:31 AM IST

पुणे, दो अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड इलाके में दंपति और उनकी 19 साल की बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विनोद पिल्लई (50) की मौत शनिवार को हो गई थी जबकि उनकी पत्नी श्रीजा पिल्लई (45) और उनकी बेटी पूर्णिमा पिल्लई को चिकित्सकों ने रविवार को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया, “यह घटना यहां मोरवाड़ी में हुई। परिवार मूल रूप से केरल का रहने वाला था और पिछले तीन साल से पिंपरी में रह रहा था। एक ‘सुसाइड नोट’ मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र है। इसमें यह भी लिखा है कि उनके इस कदम के लिए किसी को दोषी न ठहराया जाए।’’

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र