महाराष्ट्र सरकार ने पानी फाउंडेशन के सहयोग से ‘फार्मर कप 2026’ की शुरुआत की

महाराष्ट्र सरकार ने पानी फाउंडेशन के सहयोग से 'फार्मर कप 2026' की शुरुआत की

महाराष्ट्र सरकार ने पानी फाउंडेशन के सहयोग से ‘फार्मर कप 2026’ की शुरुआत की
Modified Date: June 29, 2026 / 08:28 pm IST
Published Date: June 29, 2026 8:28 pm IST

मुंबई, 29 जून (भाषा)महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को ‘सत्यमेव जयते फार्मर कप 2026’ की शुरुआत की। उन्होंने इसे कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने वाला एक राज्यव्यापी आंदोलन बताया और आगामी वर्षों में 50 लाख किसानों को सामूहिक खेती के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा।

अपने आधिकारिक आवास पर पानी फाउंडेशन के सहयोग से इस पहल की शुरुआत करते हुए फडणवीस ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राज्य में कृषि की सूरत बदलने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक जन आंदोलन है।

‘सत्यमेव जयते फार्मर कप’ पर्यावरण-अनुकूल खेती के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए महाराष्ट्र भर के किसान समूहों के बीच एक प्रतियोगिता है।

पानी फाउंडेशन की वेबसाइट के अनुसार, इस प्रतियोगिता के माध्यम से फाउंडेशन पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों के जरिए बड़े पैमाने पर किसानों की आजीविका में सुधार करने के लिए वैज्ञानिक ज्ञान और सहयोग का एक तंत्र तैयार कर रहा है।

फडणवीस ने कहा कि इस पहल के तहत गठित 18,000 किसान समूह महाराष्ट्र के कृषि परिवर्तन के पीछे की प्रेरक शक्ति बनेंगे।

उन्होंने कहा, ‘आगामी वर्षों में, सामूहिक खेती के तहत किसानों की संख्या बढ़ाकर 50 लाख की जाएगी।’

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में