महाराष्ट्र: पशु चिकित्सा संबंधी 45 लाख रुपये का कच्चा माल चोरी; मामला दर्ज

महाराष्ट्र: पशु चिकित्सा संबंधी 45 लाख रुपये का कच्चा माल चोरी; मामला दर्ज

महाराष्ट्र: पशु चिकित्सा संबंधी 45 लाख रुपये का कच्चा माल चोरी; मामला दर्ज
Modified Date: April 17, 2026 / 11:07 am IST
Published Date: April 17, 2026 11:07 am IST

ठाणे, 17 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी खेप से पशु चिकित्सा संबंधी लगभग 45 लाख रुपये का कच्चा माल चोरी हो गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शिकायत के अनुसार, घटना जनवरी और अप्रैल के बीच हुई और इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर एम्प्रोलियम एचसीएल चुरा लिया, जो पाउडर के रूप में होता है और पशु चिकित्सा में उपयोग होने वाला कच्चा माल होता है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कारोबारी ने जनवरी में ठाणे जिले के भिवंडी से एक ट्रांसपोर्टर के माध्यम से देहरादून की एक कंपनी को माल भेजा था।

परिवहन के दौरान, किसी ने लगभग 1,025 किलोग्राम वजन की सामग्री वाले 41 ड्रम कथित तौर पर चुरा लिए और उन्हें समान रूप से दिखने वाली नकली सामग्री से बदल दिया।

मामला तब सामने आया जब माल पाने वाले ने खेप में गड़बड़ी की सूचना आपूर्तिकर्ता को दी।

पुलिस ने बताया कि चोरी हुए माल का अनुमानित मूल्य 44.85 लाख रुपये है और मामले की जांच जारी है।

भाषा तान्या सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में