महाराष्ट्र में कोविड के 2246 नए मामले, छह की मौत

महाराष्ट्र में कोविड के 2246 नए मामले, छह की मौत

महाराष्ट्र में कोविड के 2246 नए मामले, छह की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: August 18, 2022 10:03 pm IST

मुंबई, 18 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 2246 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई और छह संक्रमितों की जान चली गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में वायरस के कुल मामले 80,78,411 हो गए हैं जबकि 1,48,186 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य में बुधवार को कोविड के 1800 मामले मिले थे और छह मरीजों की जान गई थी।

मुंबई में बृहस्पतिवार को 1201 मामले दर्ज किए गए हैं और दो लोगों की जान गई है।

पुणे शहर में दो मौतें हुईं, जबकि अमरावती और नागपुर जिलों में एक-एक मौत दर्ज की गई। मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है।

राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 11,690 है।

अबतक 79,18,535 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.02 फीसदी है।

भाषा नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में