महाराष्ट्र : भालुओं के हमले में महिला की मौत, पति घायल
महाराष्ट्र : भालुओं के हमले में महिला की मौत, पति घायल
नागपुर, आठ फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक संरक्षित वन क्षेत्र में रविवार को दो भालुओं के हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सहायक वन संरक्षक गोविंदा लुचे ने बताया कि यह घटना मानेगांव बीट के कंपार्टमेंट नंबर 292 में उस समय घटी जब सुलोचना भालवी (45) और राजकुमार भालवी अपराह्न में जलाऊ लकड़ी इकट्ठा कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रामटेक के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। अधिकारियों के अनुसार, यह रामटेक वन क्षेत्र में घटी एक दुर्लभ घटना है, जहां भालुओं की काफी संख्या है।
भाषा रवि कांत रवि कांत अमित
अमित

Facebook


