महाराष्ट्र के पालघर जिले में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: December 4, 2021 7:37 pm IST

पालघर, चार दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कैलाश बर्वे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को गुजरात के सूरत शहर से रमेश महतो नामक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 29 नवंबर को कथित तौर पर पत्नी नीलम देवी (27) की मोबाइल फोन चार्जर से गला घोंटकर हत्या कर दी और घर से भाग गया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा रंजन नीरज

नीरज


लेखक के बारे में