मुंबई में भारी बारिश के बीच खुले मैनहोल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

मुंबई में भारी बारिश के बीच खुले मैनहोल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

मुंबई में भारी बारिश के बीच खुले मैनहोल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: July 2, 2026 / 03:12 pm IST
Published Date: July 2, 2026 3:12 pm IST

मुंबई, दो जुलाई (भाषा) मुंबई में लगातार भारी बारिश के बीच खुले मैनहोल में गिरकर बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चांदीवली इलाके में जलभराव के कारण व्यक्ति को खुले मैनहोल का पता नहीं चल सका और वह उसमें गिरकर बह गया।

अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन दल और नगर निगम की आपदा प्रबंधन टीम ने संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चलाया, जिसके बाद बृहस्पतिवार को व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया।

उपमहापौर संजय घाडी ने कहा कि इस मामले में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।

उन्होंने ठेकेदार को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए इसे “गैर-इरादतन हत्या” का मामला बताया।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में