मराठा कार्यकर्ताओं ने वकील सदावर्ते की कार को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की
मराठा कार्यकर्ताओं ने वकील सदावर्ते की कार को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की
जालना, 21 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के जालना में प्रदर्शनकारियों ने मराठा आरक्षण की मांग के मुखर आलोचक अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते की कार पर रविवार दोपहर को हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जब सदावर्ते धनगर कार्यकर्ता दीपक बोरहाडे से मिलने जा रहे थे तो उनके खिलाफ नारे लगाए और उनके वाहन पर पत्थर फेंके गए। बोरहाडे पिछले पांच दिन से समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं।
पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
मुंबई के रहने वाले सदावर्ते ने मनोज जरांगे के नेतृत्व वाले मराठा आरक्षण आंदोलन का लगातार विरोध किया था। उन्होंने तर्क दिया है कि हैदराबाद गजट और अन्य संबंधित मांगें असंवैधानिक हैं, जिससे मराठा प्रदर्शनकारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया था।
सदावर्ते ने घटना के बाद जरांगे और उनके समर्थकों पर पलटवार किया और उन्हें ‘‘संविधान के प्रति अनभिज्ञ’’ बताया तथा हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह कांग्रेस का युग नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का युग है।’’
सदावर्ते ने कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि जालना के जिलाधिकारी ने अभी तक बोरहाडे से मुलाकात नहीं की है।
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर जरांगे कई बार प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर चुके हैं।
राज्य सरकार ने इसके जवाब में इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद राजपत्र के कार्यान्वयन पर एक शासनादेश (जीआर) जारी किया था, ताकि मराठवाड़ा क्षेत्र के मराठों को कुनबी (एक ओबीसी जाति) प्रमाण पत्र जारी करने में तेजी लाई जा सके, जो अपनी कुनबी जाति के पूर्ववृत्त को साबित कर सकते हैं।
भाषा प्रीति प्रशांत
प्रशांत
लेखक के बारे में
Web Title: मराठा कार्यकर्ताओं ने वकील सदावर्ते की कार को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की
JALNA
और भी पढ़ें ›आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pmआईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके
01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmअलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे
01 Oct 2026 | 8:23 pmयुवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची
01 Oct 2026 | 8:04 pmसामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश
01 Oct 2026 | 8:04 pmदीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे
01 Oct 2026 | 7:45 pm