MP Govt Helpline Number: मिडिल ईस्ट में फंसे लोगों के लिए बड़ी राहत! सरकार ने जारी किए 24×7 हेल्पलाइन नंबर, मुश्किल में हों तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल

MP Govt Helpline Number: मिडिल ईस्ट में फंसे लोगों के लिए बड़ी राहत! सरकार ने जारी किए 24x7 हेल्पलाइन नंबर, मुश्किल में हों तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल Israel Iran War Update

MP Govt Helpline Number: मिडिल ईस्ट में फंसे लोगों के लिए बड़ी राहत! सरकार ने जारी किए 24×7 हेल्पलाइन नंबर, मुश्किल में हों तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल

MP Govt Helpline Number/Image Source: ANI

Modified Date: March 4, 2026 / 11:29 pm IST
Published Date: March 4, 2026 11:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • MP सरकार का बड़ा कदम
  • मध्यप्रदेश के लोगों के लिए अलर्ट
  • सरकार ने जारी किए खास नंबर

भोपाल: MP Govt Helpline Number: वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेशवासियों के लिए बड़ी पहल की है। राज्य शासन ने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है, ताकि जरूरतमंद नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मध्यप्रदेशवासियों के लिए 24×7 कंट्रोल रूम (Madhya Pradesh Gulf Helpline)

MP Govt Helpline Number: सरकार ने स्पष्ट किया है कि खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन या अन्य किसी कार्य से गए मध्यप्रदेश के निवासी यदि वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता चाहते हैं, तो वे सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन संबंधित नागरिकों की मदद के लिए भारत सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगा।

कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर और ईमेल आईडी (MP Government Control Room)

  • हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005
  • व्हाट्सएप: 9818963273
  • ईमेल: mphelpdeskgulf@gmail.com

MP Govt Helpline Number: प्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे सभी मध्यप्रदेशवासियों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत इन माध्यमों से संपर्क करें। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।