ठाणे में चोरी के प्रयास में महिला को घायल करने के आरोप में नाबालिग पकड़ा गया
ठाणे में चोरी के प्रयास में महिला को घायल करने के आरोप में नाबालिग पकड़ा गया
ठाणे, छह मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चोरी के प्रयास के दौरान एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में 13 वर्षीय एक लड़के को पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उसने सोमवार को मुरबाड इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने बताया कि स्कूली छात्र ने चोरी के इरादे से 55 वर्षीय महिला के घर में सेंध लगाई थी। जब वह चोरी की कोशिश कर रहा था, तभी महिला घर लौट आई।
एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता एक स्कूल में शिक्षिका है। उन्होंने जब लड़के को फटकार लगाई, तो उसने कथित तौर पर धारदार हथियार से उन पर कई बार वार किया।
अधिकारी के मुताबिक, महिला की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मुरबाड थाने के निरीक्षक सचिन हुंदलेकर ने बताया, “शिक्षिका को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।”
भाषा
प्रचेता वैभव
वैभव

Facebook


