मनसे ने नवी मुंबई हवाई अड्डे पर मराठी में उद्घोषणाएं कराने की मांग की
मनसे ने नवी मुंबई हवाई अड्डे पर मराठी में उद्घोषणाएं कराने की मांग की
ठाणे, 19 मई (भाषा) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन करने वाली विमानन कंपनियों ने विमान के अंदर और टर्मिनल पर मराठी में उद्घोषणाएं नहीं कीं तो वह विरोध प्रदर्शन करेगी।
राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी मनसे ने विमानन कंपनियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
पत्रकारों से यहां बात करते हुए मनसे की नवी मुंबई इकाई के अध्यक्ष गजानन काले ने अंग्रेजी और हिंदी में उद्घोषणाएं करने और मराठी में ऐसा न करने पर सवाल उठाया।
उन्होंने कहा, “मराठी में भी तुरंत उद्घोषणाएं शुरू होनी चाहिए, वरना विमानन कंपनियों को हमारे कार्यकर्ताओं के आक्रोश का सामना करना होगा। इसे हमारी अंतिम चेतावनी या सीधे तौर पर धमकी मानें।”
भाषा जोहेब अविनाश
अविनाश

Facebook


