MLA Bhupendra Singh News: प्रधानमंत्री मोदी के संदेश पर चले पूर्व गृहमंत्री, जन्मदिन पर 2000 यूनिट रक्तदान, समर्थकों से की अनावश्यक खर्च न करने की अपील…

MLA Bhupendra Singh News: खुरई विधायक और मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह इस वर्ष अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मना रहे हैं।

MLA Bhupendra Singh News: प्रधानमंत्री मोदी के संदेश पर चले पूर्व गृहमंत्री, जन्मदिन पर 2000 यूनिट रक्तदान, समर्थकों से की अनावश्यक खर्च न करने की अपील…

Reported By: Nafees Khan,
Modified Date: May 19, 2026 / 05:48 pm IST
Published Date: May 19, 2026 5:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह इस वर्ष अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मना रहे हैं।
  • विधायक सिंह ने समर्थकों से अनावश्यक खर्च न करने की अपील की है।
  • विधायक सिंह के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

MLA Bhupendra Singh News: सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई विधायक और मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह इस वर्ष अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद उन्होंने अपने समर्थकों से स्पष्ट कहा है कि जन्मदिन के अवसर पर होर्डिंग,फ्लेक्स,स्वागत और वाहनों के काफिले पर अनावश्यक खर्च न करें,बल्कि उसी राशि का उपयोग गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता में करें।

विधायक ने समर्थकों से की ये अपील

भूपेंद्र सिंह ने समर्थकों से आग्रह किया कि वे फूल-मालाओं के बजाय गरीब बच्चों के लिए स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराएं,ताकि उनको पढ़ाई में मदद मिल सके। उनका कहना है कि जन्मदिन जैसे अवसर समाजसेवा का माध्यम बनें,यही सबसे बड़ा उपहार है। वहीं, हर वर्ष की तरह इस बार भी उनके जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। (MLA Bhupendra Singh News) इस शिविर में समर्थकों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान लगभग 2000 यूनिट रक्तदान किया गया, जो जिले के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

चर्चा का विषय बना आयोजन

MLA Bhupendra Singh News: बहरहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और सेवा की भावना से प्रेरित यह आयोजन अब सागर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। (MLA Bhupendra Singh News) जन्मदिन को उत्सव के बजाय सेवा और जनकल्याण से जोड़ने की यह पहल समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश जरूर दे रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.