ठाणे जिले में कोविड-19 के 3,000 से अधिक नए मामले, 10 और लोगों की मौत

ठाणे जिले में कोविड-19 के 3,000 से अधिक नए मामले, 10 और लोगों की मौत

ठाणे जिले में कोविड-19 के 3,000 से अधिक नए मामले, 10 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: January 22, 2022 11:07 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 22 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 3,006 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,87,858 हो गई है तथा 10 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,696 हो गई हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण और मौत के नए मामले शुक्रवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.70 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,59,346 हो गए, जबकि मृतक संख्या 3,353 है।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में