मुंबई को लगाए जाएंगे 15,000 एआई संचालित सीसीटीवी कैमरे
मुंबई को लगाए जाएंगे 15,000 एआई संचालित सीसीटीवी कैमरे
मुंबई, 19 मई (भाषा) पूरे मुंबई महानगर में सीसीटीवी निगरानी नेटवर्क का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है, जिसके तहत 2,140 करोड़ रुपये की परियोजना के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संचालित 15,000 नये कैमरे लगाए जाएंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, यह परियोजना इस महीने ही शुरू हो जाएगी। इन कैमरों में चेहरे की पहचान करने, गति का पता लगाने और व्यवहार संबंधी विश्लेषण जैसी उन्नत वीडियो विश्लेषण तकनीक को शामिल किया जाएगा।
मुंबई पुलिस अपनी सीसीटीवी निगरानी परियोजना के हिस्से के रूप में पहले ही कई चरणों में शहर भर में 10,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगा चुकी है।
अधिकारियों के अनुसार, इस निगरानी नेटवर्क के विस्तार का अगला चरण मुंबई शहर निगरानी परियोजना के पहले के चरणों पर आधारित होगा और इसमें चेहरे की पहचान, यातायात निगरानी, गति उल्लंघन का पता लगाने और व्यवहार विश्लेषण सहित एआई-संचालित वीडियो विश्लेषण को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस पहल का क्रियान्वयन ‘जीवीपीआर इंजीनियर्स लिमिटेड’, ‘सेक्यूटेक ऑटोमेशन’ और ‘सीएमएस कंप्यूटर्स’ मिलकर कर रहे हैं। इसका उद्देश्य वास्तविक समय की निगरानी, अंतर-एजेंसी समन्वय और पूरे शहर में समग्र सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करना है।
मुंबई जैसे अधिक आबादी वाले शहर में यह उन्नत प्रणाली कानून व्यवस्था लागू करने के अलावा, आपदा प्रबंधन, नागरिक निगरानी और यातायात प्रबंधन में भी मदद करेगी।
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने परियोजना के तीसरे चरण के लिए 2,140 करोड़ रुपये मंजूर किए और मुख्य ठेका ‘जीवीपीआर इंजीनियर्स’ को दिया है।
भाषा प्रचेता नरेश
नरेश

Facebook


