नागपुर में जुए के अड्डा का भंडाफोड़, 17 स्लॉट मशीनें जब्त

नागपुर में जुए के अड्डा का भंडाफोड़, 17 स्लॉट मशीनें जब्त

नागपुर में जुए के अड्डा का भंडाफोड़, 17 स्लॉट मशीनें जब्त
Modified Date: February 7, 2026 / 07:43 pm IST
Published Date: February 7, 2026 7:43 pm IST

नागपुर, सात फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पुलिस ने जुआ खेलने के एक अड्डे का भंडाफोड़ करके मौके से 17 स्लॉट मशीनें जब्त की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को तिमकी-पचपाओली रेलवे क्रॉसिंग के पास एक इमारत की ऊपरी मंजिल पर छापा मारा, जहां जुए में शामिल तीन लोगों को पकड़ा गया।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छापा मारने वाले दल ने 17 स्लॉट मशीनें, 4,000 रुपये नकद और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इतनी बड़ी संख्या में कैसीनो मशीनों की जब्ती से अवैध धंधे के पैमाने का पता चलता है।’

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा

राखी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में