Mansoon 2025: आ गया मानसून.. 35 साल में पहली बार वक़्त से पहले दी दस्तक, मूसलाधार बारिश की संभावना
इस साल मानसून ने 23 मई को केरल में दस्तक दी थी, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी था। सामान्य तौर पर मानसून एक जून को केरल और आठ जुलाई …

Monsoon Update: Image Source- IBC24 File
- महाराष्ट्र में 35 वर्षों में सबसे जल्दी पहुंचा मानसून, 25 मई को दस्तक
- मुंबई में अगले 3 दिन में मानसून पहुंचने की संभावना, भारी बारिश का अलर्ट
- पुणे के बारामती-इंदापुर में बाढ़, 83.6 मिमी बारिश से एनडीआरएफ तैनात
When will the monsoon arrive?: मुंबई: महाराष्ट्र में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ तेजी दिखाई है। रविवार को राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही यह 35 साल में सबसे जल्दी पहुंचने वाला मानसून बन गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 1990 के बाद यह पहला मौका है जब मानसून ने 25 मई को ही महाराष्ट्र में प्रवेश किया।
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ने अरब सागर, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है। अगले तीन दिनों में यह मुंबई और आसपास के इलाकों तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून की गतिविधियां तेज होने का अनुमान है।
When will the monsoon arrive?: महाराष्ट्र में पहले से ही मानसून पूर्व बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। पुणे के बारामती और इंदापुर इलाकों में भारी वर्षा के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई घरों में पानी घुसने के बाद प्रशासन को एनडीआरएफ की टीमें तैनात करनी पड़ीं। बारामती में एक दिन में 83.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इंदापुर में 35.7 मिमी वर्षा हुई। कुछ इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
इस बीच, बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने भारी बारिश को देखते हुए सोमवार को होने वाली विभिन्न परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की है।
When will the monsoon arrive?: गौरतलब है कि इस साल मानसून ने 23 मई को केरल में दस्तक दी थी, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी था। सामान्य तौर पर मानसून एक जून को केरल और आठ जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है। महाराष्ट्र में यह आमतौर पर सात जून और मुंबई में 11 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार यह काफी पहले आ गया है।
MONSOON REACHES MAHARASHTRA WITHIN 24 HOURS OF ITS ONSET OVER KERALA, SETS A NEW RECORD
— RedboxGlobal India (@REDBOXINDIA) May 25, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हाँ, 2025 में दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 मई को महाराष्ट्र पहुंच गया, जो कि पिछले 35 वर्षों में सबसे जल्दी है। इससे पहले 1990 में मानसून ने 20 मई को दस्तक दी थी। सामान्यतः यह मानसून 7 जून के आसपास महाराष्ट्र और 11 जून तक मुंबई पहुंचता है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: When will the monsoon arrive?, Monsoon arrived before time in Maharashtra after 35 years
NAGPUR
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm