नौसेना के हेलीकॉप्टर ने भारी बारिश के बीच मुंबई तट के निकट तेल टैंकर से घायल नाविक को बाहर निकाला
नौसेना के हेलीकॉप्टर ने भारी बारिश के बीच मुंबई तट के निकट तेल टैंकर से घायल नाविक को बाहर निकाला
मुंबई, चार जुलाई (भाषा) भारतीय नौसेना के एक ‘सी किंग’ हेलीकॉप्टर ने शनिवार को मुंबई तट के पास कच्चा तेल ले जा रहे एससीआई के टैंकर एमटी देश शक्ति से एक घायल नाविक को सुरक्षित बाहर निकाला। नौसेना ने यह जानकारी दी।
नौसेना ने एक बयान में कहा कि लगातार बारिश, कम दृश्यता और समुद्री उफान के कारण ‘रेड अलर्ट’ की स्थिति होने के बावजूद हेलीकॉप्टर ने घायल नाविक को कुशलतापूर्वक सुरक्षित निकाला।
बयान में कहा गया है, ‘आईएनएस शिकरा से उड़ान भरने वाले भारतीय नौसेना के सी किंग हेलीकॉप्टर ने चार जुलाई को मुंबई के पास एससीआई के कच्चा तेल टैंकर एमटी देश शक्ति से एक घायल नाविक को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए बाहर निकाला। हेलीकॉप्टर में ही नाविक को चिकित्सकीय मदद प्रदान करने के बाद उसे इलाज के लिए तत्काल तट पर पहुंचाया गया।’
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


