पुणे में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में राकांपा की जीत
पुणे में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में राकांपा की जीत
पुणे, नौ फरवरी (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) ने सोमवार को पुणे जिला परिषद की 73 सीट में से 51 सीट पर जीत हासिल करके अपना नियंत्रण बरकरार रखा। यह जीत पार्टी के दिग्गज नेता अजित पवार की विमान दुर्घटना में निधन के कुछ दिनों बाद मिली है।
भाजपा को 10 सीट जीत मिली, उसके बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को छह, शिवसेना को पांच और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को एक सीट मिली। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
राकांपा ने बारामती समूह की सभी छह सीट के साथ-साथ इंदापुर की सभी आठ सीट पर जीत हासिल की।
जिले के अधिकारियों के अनुसार, पंचायत समिति चुनावों में राकांपा ने 146 सीट में से 78 सीट जीतीं, जबकि हवेली समूह की 12 सीट के परिणाम प्रतीक्षित हैं।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप

Facebook


