राकांपा की युवा इकाई ने अजित पवार की स्मृति में राष्ट्रव्यापी ‘अस्थि कलश यात्रा’ शुरू की

राकांपा की युवा इकाई ने अजित पवार की स्मृति में राष्ट्रव्यापी ‘अस्थि कलश यात्रा’ शुरू की

राकांपा की युवा इकाई ने अजित पवार की स्मृति में राष्ट्रव्यापी ‘अस्थि कलश यात्रा’ शुरू की
Modified Date: February 4, 2026 / 05:37 pm IST
Published Date: February 4, 2026 5:37 pm IST

मुंबई, चार फरवरी (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की युवा इकाई ने बुधवार को महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए चार दिवसीय राष्ट्रव्यापी ‘अस्थि कलश यात्रा’ की शुरुआत की।

पार्टी द्वारा बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि

इस यात्रा के तहत, पवार की अस्थियों को कश्मीर से कन्याकुमारी तक देशभर की प्रमुख नदियों में और धार्मिक स्थलों पर विसर्जित किया जायेगा।

पुणे जिले के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में राकांपा अध्यक्ष रहे पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘अस्थि कलश यात्रा’ की शुरुआत राकांपा के दिल्ली मुख्यालय में प्रार्थना के साथ हुई और यह सात फरवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान यात्रा 10 से अधिक राज्यों से होकर गुजरेगी।

इसमें कहा गया है कि इस यात्रा उद्देश्य पूरे भारत के लोगों को अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने का मौका देना है।

मंगलवार को बारामती स्थित उनके आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के बाद, दिवंगत नेता के पुत्र पार्थ पवार ने राकांपा की युवा इकाई के पदाधिकारियों को अस्थियां सौंपीं।

पार्थ ने कहा कि अजित पवार का नेतृत्व और विचारधारा महाराष्ट्र तक सीमित नहीं थी बल्कि पूरे देश में स्वीकार्य थी।

उन्होंने कहा कि कई समर्थक दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे।

अस्थियों को उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम, वाराणसी के मणिकर्णिका घाट और पटना, झारखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु के कन्याकुमारी में अन्य धार्मिक स्थलों पर विसर्जित किया जायेगा।

पार्टी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान शोक सभाएं भी होंगी और इसका मुख्य उद्देश्य विकास, किसानों के कल्याण और सामाजिक न्याय से संबंधित अजित पवार के विचारों का प्रसार करना होगा।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में