महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक ही परिवार के नौ सदस्य घर में मृत पाए गए
महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक ही परिवार के नौ सदस्य घर में मृत पाए गए
सांगली (महाराष्ट्र), 20 जून (भाषा) महाराष्ट्र के सांगली जिले में सोमवार को एक ही परिवार के नौ सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।
राज्य की राजधानी मुंबई से 350 किलोमीटर दूर सांगली जिले के म्हैसाल में एक घर में शव मिले। सांगली के पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेदाम ने कहा, ‘‘हमें एक घर में नौ शव मिले हैं। तीन शव एक जगह मिले, जबकि छह अन्य अलग-अलग जगहों पर पाए गए।’’
यह पूछे जाने पर कि क्या यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है, उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर मौजूद है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें आशंका है कि यह आत्महत्या का मामला है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। अधिकारी ने यह भी कहा कि उन्हें आशंका है कि परिवार के लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर जान दी।
भाषा आशीष दिलीप
दिलीप

Facebook


