पालघर सड़क हादसा: टेम्पो चालक को हिरासत में लिया गया

पालघर सड़क हादसा: टेम्पो चालक को हिरासत में लिया गया

पालघर सड़क हादसा: टेम्पो चालक को हिरासत में लिया गया
Modified Date: May 19, 2026 / 05:21 pm IST
Published Date: May 19, 2026 5:21 pm IST

पालघर, 19 मई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने सड़क हादसे के एक मामले में एक टेम्पो चालक को हिरासत में लिया है। टेम्पो और ट्रक की टक्कर की टक्कर के बाद 13 लोगों की जान चली गई थी।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि दोनों चालकों के खिलाफ सड़क यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पालघर जिले के प्रभारी मंत्री गणेश नाईक ने मंगलवार देर रात घटना स्थल का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि मु्म्बई-अहमदाबाद राजमार्ग पर बहुत यातायात होता है और टेम्पो चालक ने यातायात नियमों का उल्ंलघन करते हुए वाहन को गलत दिशा में मोड़ दिया जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ।

टेम्पो में 30 से 40 लोग सवार थे जब यह सोमवार शाम को करीब चार बजे दहानु तालुका के धनवारी गांव के पास एक रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया।

अधिकरियों ने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हुए। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल भी इस हादसे की चपेट में आ गई।

कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक और टेम्पो दोनों के चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने 45 वर्षीय टेम्पो चालक को हिरासत में लिया है और घायल ट्रक चालक का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है।

भाषा

मनीषा

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में