Mayawati Statemenet on Uma shakar singh: अपनी पार्टी के इकलौते विधायक के निधन पर मायावती ग़मगीन.. कहा, “वे मुझे अपनी सगी बहन मानते थे, कभी नहीं किया विश्वासघात”.. आप भी सुनें

बसपा प्रमुख मायावती ने दिवंगत विधायक उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी निष्ठा और ईमानदारी याद की।

Mayawati Statemenet on Uma shakar singh: अपनी पार्टी के इकलौते विधायक के निधन पर मायावती ग़मगीन.. कहा, “वे मुझे अपनी सगी बहन मानते थे, कभी नहीं किया विश्वासघात”.. आप भी सुनें

Mayawati Emotional Statement on Uma Shankar Singh | Image- ANI NEWS File

Modified Date: August 6, 2026 / 04:14 pm IST
Published Date: August 6, 2026 4:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मायावती ने उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी।
  • कहा, कभी पार्टी से विश्वासघात नहीं किया।
  • सीएम योगी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने पार्टी के दिवंगत विधायक उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। (Mayawati Emotional Statement on Uma Shankar Singh) उत्तर प्रदेश में अपने एकमात्र विधायक के निधन से दुःख में डूबी मायावती ने कहा, “BSP में शामिल होने के बाद से ही उमा शंकर सिंह ने पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा की। उन्होंने अपनी हर ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया। BSP में रहते हुए वे न केवल अपने चुनाव क्षेत्र, बल्कि पूरे समाज के प्रति भी समर्पित रहे। वे हमारी पार्टी के सच्चे समर्पित नेता थे।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

‘पेश की ईमानदारी की मिसाल’ : मायावती

मायावती ने आगे बताया कि, “लंबी बीमारी के बाद कल उनके निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार और सभी रिश्तेदारों के साथ हैं। भले ही वे अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन मैं उनके परिवार से कहना चाहती हूं कि उमा शंकर सिंह ने जीवन भर ईमानदारी की मिसाल पेश की। सरकारें बदलीं, राजनीतिक उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने कभी पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं किया। सच्चे अर्थों में, वे मुझे अपनी सगी बहन मानते थे।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सीएम योगी ने भी दी श्रद्धांजलि

विधायक उमा शंकर सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ स्थित आवास पर रखा गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। (Mayawati Emotional Statement on Uma Shankar Singh) इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए बलिया ले जाया जा रहा है, जहां महावीर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

इन्हें भी पढ़ें:

ओला इलेक्ट्रिक ने देशभर में बिक्री, सेवा नेटवर्क डीलर भागीदारों के लिए खोला

वाराणसी में भोर की पहली किरण के साथ गूंजेंगी शिव स्त्रोत की स्वर लहरियां

विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर सवा दो बजे तक स्थगित

जम्मू कश्मीर के धार्मिक संगठन ने सूअर के मांस से बने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री पर जताई आपत्ति

उमर ने बाढ़ प्रभावित राजौरी का दौरा किया, राहत एवं पुनर्वास कदमों की समीक्षा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown