पुलिस ने 238 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए
पुलिस ने 238 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए
ठाणे, एक जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ ने नवी मुंबई के तलोजा स्थित एक कचरा प्रबंधन इकाई में करीब 238 करोड़ रुपये मूल्य के जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 29 जून को नष्ट किए गए 326 किलोग्राम मादक पदार्थों में गांजा, चरस, मेफेड्रोन, हेरोइन, कोकीन, कफ सिरप और ट्रामाडोल (दर्द निवारक) शामिल थे। इसके अलावा मादक पदार्थों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला 1,541 किलोग्राम कच्चा माल भी नष्ट किया गया।
विज्ञप्ति में बताया गया कि उच्च स्तरीय मादक पदार्थ निपटान समिति से मंजूरी मिलने के बाद इन पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया।
भाषा
प्रचेता वैभव
वैभव

Facebook


