पुणे भूमि सौदा मामला : पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और उनकी पत्नी अदालत में पेश हुए
पुणे भूमि सौदा मामला : पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और उनकी पत्नी अदालत में पेश हुए
मुंबई, 13 फरवरी (भाषा) पुणे में एक विवादित भूमि सौदे से जुड़े कथित धन शोधन मामले में आरोपी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और उनकी पत्नी शुक्रवार को मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश हुए, जिसके परिणामस्वरूप अदालत ने उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को रद्द कर दिया।
सांसदों/विधायकों के मामलों के विशेष न्यायाधीश महेश जाधव ने पिछले सप्ताह दंपति के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था क्योंकि वे अदालत में पेश नहीं हुए थे, जहां मामले में आरोप तय करने के लिए उनकी उपस्थिति आवश्यक थी।
शुक्रवार को राकांपा (एसपी) के एमएलसी (विधान परिषद सदस्य) खडसे और उनकी पत्नी मंदाकिनी विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश हुए, जिसके बाद वारंट रद्द किया गया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो (एसीबी) की पुणे इकाई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर कथित धन शोधन मामले की जांच शुरू की थी।
केंद्रीय एजेंसी ने आरोप लगाया है कि 2016 में, भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में तत्कालीन राजस्व मंत्री खडसे ने अपनी पत्नी मंदाकिनी और दामाद गिरीश चौधरी द्वारा पुणे जिले के भोसारी में तीन एकड़ जमीन की खरीद के मामले में अपने पद का दुरुपयोग किया।
भाषा
शफीक अविनाश
अविनाश

Facebook


