‘सड़क सत्याग्रह’: पालघर में खराब सड़कों को लेकर कॉजपा कार्यकर्ता की भूख हड़ताल जारी
‘सड़क सत्याग्रह’: पालघर में खराब सड़कों को लेकर कॉजपा कार्यकर्ता की भूख हड़ताल जारी
पालघर (महाराष्ट्र), 21 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में खराब सड़कों और अपर्याप्त बुनियादी ढांचों के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के कार्यकर्ता विवेक तिवारी के नेतृत्व में ‘सड़क सत्याग्रह’ करीब एक सप्ताह से जारी है।
आंदोलन के छठे दिन बृहस्पतिवार को कॉजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदर्शनकारियों के प्रति समर्थन जताने के लिए प्रदर्शन स्थल पहुंचा और उनसे आंदोलनकारियों के बिगड़ते स्वास्थ्य का भी संज्ञान लिया।
तिवारी ने मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित वसई-विरार क्षेत्र में सड़कों की खराब होती स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की कमी के खिलाफ यह ‘सड़क सत्याग्रह’ शुरू किया है।
कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
भाषा शोभना रंजन
रंजन

Facebook


