चंद्रपुर, दो मई (भाषा) पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित ताडोबा-अंधारी अभयारण्य में बुद्ध पूर्णिमा (एक मई) के अवसर पर आयोजित वार्षिक ‘जलकुंडों पर मचान गणना’ के दौरान 5,765 वन्यजीव देखे गए, जिनमें 42 बाघ भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ताडोबा-अंधारी बाघ अभयारण्य (टीएटीआर) के फील्ड निदेशक प्रभु नाथ शुक्ला ने बताया कि इस कवायद का उद्देश्य ग्रीष्म ऋतु के चरम पर होने के दौरान वन्यजीवों की उपस्थिति का आकलन करना था, जब जानवर जल स्रोतों के आसपास इकट्ठा होते हैं।
उन्होंने बताया कि हर साल, यह गणना बुद्ध पूर्णिमा के दिन की जाती है क्योंकि पूर्णिमा के दिन बेहतर दृश्यता मिलती है।
इसमें वन्यजीव प्रेमियों की ओर से भी व्यापक भागीदारी देखने को मिलती है। इस बार ‘बफर जोन’ में कुल 210 प्रतिभागियों ने इस कार्य में योगदान दिया।
भाषा शफीक सुभाष
सुभाष