समर्थकों की सलाह पर अपना इस्तीफा वापस लिया: सपा विधायक रईस शेख

समर्थकों की सलाह पर अपना इस्तीफा वापस लिया: सपा विधायक रईस शेख

समर्थकों की सलाह पर अपना इस्तीफा वापस लिया: सपा विधायक रईस शेख
Modified Date: April 21, 2024 / 08:30 pm IST
Published Date: April 21, 2024 8:30 pm IST

ठाणे, 21 अप्रैल (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के भिवंडी पूर्व सीट से विधायक रईस शेख ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों की सलाह पर अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।

शेख ने शनिवार को घोषणा की थी कि सपा का राज्य नेतृत्व उनकी शिकायतें दूर करने में विफल रहा, इसलिए इसके विरोध में वह महाराष्ट्र विधानसभा से इस्तीफा दे रहे हैं।

शेख ने कहा था कि उन्होंने अपना इस्तीफा सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी को भेज दिया है।

हालांकि, उन्होंने उस समय यह नहीं बताया था कि क्या उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी इस्तीफा भेजा है।

शेख ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। पार्टी कार्यकर्ता इस बात पर जोर दे रहे थे कि मैं इस्तीफा वापस ले लूं।’’

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में