ठाणे के एक व्यक्ति ने ‘फॉरेक्स ट्रेडिंग’ धोखाधड़ी में 93 लाख रुपये गंवाए, दो लोगों पर मामला दर्ज

ठाणे के एक व्यक्ति ने ‘फॉरेक्स ट्रेडिंग’ धोखाधड़ी में 93 लाख रुपये गंवाए, दो लोगों पर मामला दर्ज

ठाणे के एक व्यक्ति ने ‘फॉरेक्स ट्रेडिंग’ धोखाधड़ी में 93 लाख रुपये गंवाए, दो लोगों पर मामला दर्ज
Modified Date: May 16, 2026 / 09:03 pm IST
Published Date: May 16, 2026 9:03 pm IST

ठाणे, 16 मई (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे के एक निवासी को उस वक्त 93.30 लाख रुपये की चपत लगी, जब दो लोगों ने ‘विदेशी मुद्रा कारोबार’ योजना में निवेश के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चितलसर पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अनन्या अग्रवाल और मुकुल अग्रवाल के रूप में हुई है, जिन्होंने कथित तौर पर इस साल जनवरी से मई के बीच पीड़ित को फर्जी कमाई का ब्योरा दिखाने के लिए एक ‘डिजिटल ट्रेडिंग ऐप’ में हेरफेर किया।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों आरोपियों ने पीड़ित को उसके पोर्टफोलियो पर नज़र रखने के लिए एक विशेष ‘ट्रेडिंग ऐप’ उपलब्ध कराया था। ऐप्लिकेशन में उसकी वास्तविक जमा राशि दिखाने के अलावा, लगभग तीन करोड़ रुपये की कृत्रिम और बढ़ाई गई कमाई भी दिखाई गई थी।’

हालांकि, अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को अपने साथ धोखा होने का पता उस वक्त चला, जब वह अपनी मूल निवेश राशि और संचित आभासी लाभ निकालने में असमर्थ रहा, क्योंकि ऐप ऐसे लेनदेन को अवरुद्ध कर रहा था।

उन्होंने बताया कि अनन्या अग्रवाल और मुकुल अग्रवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में