ठाणे: घरों में चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, 21.45 लाख रुपये के तांबे के पाइप जब्त

ठाणे: घरों में चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, 21.45 लाख रुपये के तांबे के पाइप जब्त

ठाणे: घरों में चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, 21.45 लाख रुपये के तांबे के पाइप जब्त
Modified Date: January 28, 2025 / 10:54 am IST
Published Date: January 28, 2025 10:54 am IST

ठाणे, 28 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चोरी की घटनाओं के सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 21.45 लाख रुपये मूल्य के चुराए गए तांबे के पाइप जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवणे ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को भिवंडी और कल्याण के बीच सड़क पर एक टेंपो को रोका और उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इन दोनों ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर ठाणे में अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कर्नाटक के विजयपुरा निवासी 31 और 44 वर्षीय दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल जब्त किया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नारपोली में तीन और पडघा पुलिस थाना क्षेत्र में दो घरों में चोरी की वारदातों का पता लगाया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

भाषा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में