ठाणे के येऊर में दूषित पेयजल आपूर्ति का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने दी आंदोलन की चेतावनी
ठाणे के येऊर में दूषित पेयजल आपूर्ति का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने दी आंदोलन की चेतावनी
ठाणे, 23 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर के येऊर क्षेत्र में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दूषित पेयजल आपूर्ति किए जाने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर नगर निकाय की ओर से 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
के. वृषाली ने सोमवार को ठाणे महानगर पालिका आयुक्त को एक ज्ञापन भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि दूषित और काई युक्त पानी पीलिया, हैजा और टाइफाइड सहित स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे पैदा करता है।
अदालत के फैसलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षित पेयजल की अनदेखी करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत नागरिकों के जीवन के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन में इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह आंदोलन शुरू करेंगी और मुंबई उच्च न्यायालय का रुख करेंगी।
भाषा खारी मनीषा
मनीषा

Facebook


