नागपुर में एक रेजिडेंट डॉक्टर का शव फंदे से लटका पाया गया
नागपुर में एक रेजिडेंट डॉक्टर का शव फंदे से लटका पाया गया
नागपुर, दो फरवरी (भाषा) नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) के 26 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर का शव सोमवार को एक होटल के कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है और उसने आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बुलढाणा जिले के चिखली निवासी रुत्विक सागर ठाकुर के रूप में हुई है। वह नेत्र रोग विभाग में ‘रेजीडेंट’चिकित्सक थे।
पुलिस ने बताया कि वह तनाव में थे और मामले की जांच जारी है।
भाषा
राजकुमार संतोष
संतोष

Facebook


