‘इंडिया’ में कोई विभाजन नहीं, टीवीके गठबंधन का ‘वैकल्पिक मित्र’ : संजय राउत

‘इंडिया’ में कोई विभाजन नहीं, टीवीके गठबंधन का ‘वैकल्पिक मित्र’ : संजय राउत

‘इंडिया’ में कोई विभाजन नहीं, टीवीके गठबंधन का ‘वैकल्पिक मित्र’ : संजय राउत
Modified Date: June 5, 2026 / 05:48 pm IST
Published Date: June 5, 2026 5:48 pm IST

मुंबई, पांच जून (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में कोई विभाजन नहीं होने का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि द्रमुक द्वारा दूरी बनाए रखने के बाद विपक्षी समूह को टीवीके के रूप में एक “वैकल्पिक मित्र” मिल गया है।

विपक्षी गठबंधन को एक बड़ा झटका देते हुए, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (डीएमके) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह आठ जून को नयी दिल्ली में होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक से दूर रहेगी, क्योंकि कांग्रेस उसमें भाग लेगी।

पिछले महीने घोषित तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद, द्रमुक ने कांग्रेस पर पीठ में छुरा घोंपने और विश्वासघात करने का आरोप लगाया था, क्योंकि कांग्रेस ने अभिनेता से नेता बने विजय की नवगठित पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को सरकार गठन के लिए चुनाव के बाद समर्थन दिया था।

कांग्रेस ने द्रमुक के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ा था।

पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि टीवीके कोटे के माध्यम से कांग्रेस को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) द्वारा खाली की गई राज्यसभा सीट मिली है।

शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य ने कहा, “यह कहना गलत है कि ‘इंडिया’ गठबंधन में फूट पड़ गई है। द्रमुक ने तमिलनाडु चुनावों के बाद ही दूरी बनाना शुरू किया। इसके बजाय हमें टीवीके मिल गई। फूट की बात मत कीजिए, लेकिन ‘इंडिया’ गठबंधन को एक वैकल्पिक मित्र मिल गया है।”

राउत ने कहा कि शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे यह तय करेंगे कि पार्टी की ओर से ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक में कौन भाग लेगा।

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में