नागपुर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

नागपुर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

नागपुर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
Modified Date: September 30, 2024 / 09:48 pm IST
Published Date: September 30, 2024 9:48 pm IST

नागपुर, 30 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार को एक अज्ञात वाहन के मोटरसाइकिल से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर केलवाड़ पुलिस थाना क्षेत्र में पांढुर्णा राजमार्ग पर सुबह में हुआ।

उन्होंने बताया कि पीड़ित शिवाजी परसराम सिरसाम (38), उनके 10 वर्षीय बेटे ललित और चाचा अनिल रमेश इवनाती (40) जटमखोरा गांव में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी एक चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति ने साओनेर सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

निरीक्षक अनिल राउत ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना में शामिल चार पहिया वाहन का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

भाषा योगेश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में