नागपुर में कुख्यात बदमाश की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

नागपुर में कुख्यात बदमाश की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

नागपुर में कुख्यात बदमाश की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: September 5, 2021 11:45 pm IST

नागपुर, पांच सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में नागपुर के पारडी इलाके में शराब की बोतल को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी की हत्या करने के आरोप में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मृतक कुख्यात बदमाश था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि शराब की बोतल चुराने को लेकर हुए विवाद में आरोपी राकेश उर्फ गोट्या दुराबुडे (28) और पीयूष पंचबुद्धे (23) ने रमेश उर्फ काल्या खामदेव डांगरे (28) की हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि दुराबुडे और पंचबुद्धे ने डांगरे के घर पर धावा बोला और धारदार हथियारों से उस पर वार किया। पुलिस डांगरे को अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में