महाराष्ट्र में आभूषण विक्रेता की हत्या के मामले में दो इलेक्ट्रीशियन गिरफ्तार
महाराष्ट्र में आभूषण विक्रेता की हत्या के मामले में दो इलेक्ट्रीशियन गिरफ्तार
Jewellery vendor murder case
पालघर, 24 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक आभूषण विक्रेता की हत्या और उसकी दुकान में लूटपाट करने के सिलसिले में, बिजली का काम करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने इससे पहले कहा था कि मास्क लगाये दो लोगों ने नाला सोपारा इलाके में स्थित किशोर जैन की दुकान में शनिवार को प्रवेश किया । उन्होंने बताया कि उन लोगों ने आभूषण विक्रेता की कथित रूप से चाकू मार कर हत्या कर दी और वहां से मूल्यवान सामान लेकर फरार हो गये ।
अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिये रविवार को पुलिस की 15 टीमें गठित की गयीं और उन्हें पकड़ लिया गया। ये दोनों आरोपी बिजली का काम करते हैं जिनकी उम्र 33 और 42 वर्ष है ।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने हालांकि, दुकान से लुटे गये आभूषणों की कीमत के बारे में नहीं बताया है।
भाषा रंजन मनीषा
मनीषा

Facebook


