ठाणे के कलवा इलाके में पेड़ गिरने से दो मोटरसाइकिल सवार घायल
ठाणे के कलवा इलाके में पेड़ गिरने से दो मोटरसाइकिल सवार घायल
ठाणे, चार जुलाई (भाषा) ठाणे शहर के कलवा इलाके में शनिवार सुबह भारी बारिश के दौरान दो-पहिया वाहनों पर पेड़ गिरने से दो लोग घायल हो गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि यह घटना खारेगांव नाका पर हुई।
उन्होंने कहा, ‘आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को सुबह 9:38 बजे घटना की सूचना मिली। सड़क पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में दो लोग आ गए जो उस समय अपने दो-पहिया वाहनों से वहां से गुजर रहे थे। वृक्ष प्राधिकरण विभाग और अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने गिरे हुए पेड़ को काटकर सड़क से हटा रास्ता बहाल किया।’
तडवी ने बताया कि दिवा के सबेगांव के रहने वाले विजय पाली (32) के दाहिने पैर में चोट आई और कलवा ईस्ट के गोलाई नगर के निवासी राजमुखर यादव (34) के सीने और कमर पर चोट लगी।
भाषा
राखी पवनेश
पवनेश

Facebook


