Eknath Shinde Health: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए डिप्टी सीएम, सभी कार्यक्रमों को करना पड़ा रद्द, जानें उन्हें क्या हुआ?

Eknath Shinde Health: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए डिप्टी सीएम, सभी कार्यक्रमों को करना पड़ा रद्द, जानें उन्हें क्या हुआ?

Eknath Shinde Health: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए डिप्टी सीएम, सभी कार्यक्रमों को करना पड़ा रद्द, जानें उन्हें क्या हुआ?

Eknath Shinde Health | Photo Credit: AI

Modified Date: July 4, 2026 / 01:33 pm IST
Published Date: July 4, 2026 12:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एकनाथ शिंदे की अचानक बिगड़ी तबीयत
  • अस्पताल में भर्ती डिप्टी सीएम
  • सभी कार्यक्रम रद्द

मुंबई: Eknath Shinde Health महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की अचानक तबीयत खराब हो गई है। आनन फानन में उन्हें ठाणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। (Eknath Shinde News)

Eknath Shinde Health Update दरअसल, विधानसभा सत्र, लगातार बैठकों और राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच शिंदे पिछले कई दिनों से लगातार व्यस्त थे। भागदौड़ का सीधा असर एकनाथ शिंदे की सेहत पर पड़ा है। उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी। विधानमंडल की कार्यवाही के दौरान उन्हें बुखार आ गई थी। जिसके बाद भी वे आराम किए बिना ठाणे में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। लेकिन तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब होने की वजह से उन्हें अपने सभी कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। राहत की बात यह है कि शिवसेना (शिंदे गुट) के सूत्रों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। हालांकि इस घटना के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में उनकी सेहत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।