सरकारी पत्रिका में आंबेडकर की उल्टी तस्वीर छपने पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा

सरकारी पत्रिका में आंबेडकर की उल्टी तस्वीर छपने पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा

सरकारी पत्रिका में आंबेडकर की उल्टी तस्वीर छपने पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा
Modified Date: July 9, 2026 / 02:36 pm IST
Published Date: July 9, 2026 2:36 pm IST

मुंबई, नौ जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘लोकराज्य’ में कथित रूप से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और उनके भारत रत्न पदक की उल्टी (मिरर-इमेज) तस्वीरें प्रकाशित किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को विधानसभा में हंगामा हुआ।

कांग्रेस विधायक नितिन राउत द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद विपक्षी दलों के सदस्यों ने नारे लगाए और सरकार से बयान की मांग की।

आसन की ओर से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील किए जाने के बीच विपक्षी सदस्यों ने कहा कि पत्रिका में जिस तरह से महान समाज सुधारक एवं संविधान के मुख्य निर्माता को दिखाया गया है, उस पर सरकार को बयान देना चाहिए।

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन को भरोसा दिलाया कि इस कथित चूक के मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक गंभीर मामला है। हमने इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं। अगले 24 घंटों में कार्रवाई की जाएगी।’’

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में