मुंबई में फिल्म शूटिंग के लिए गई महिला से पुरुष मित्र ने होटल में किया बलात्कार

मुंबई में फिल्म शूटिंग के लिए गई महिला से पुरुष मित्र ने होटल में किया बलात्कार

मुंबई में फिल्म शूटिंग के लिए गई महिला से पुरुष मित्र ने होटल में किया बलात्कार
Modified Date: May 10, 2023 / 08:09 pm IST
Published Date: May 10, 2023 8:09 pm IST

मुंबई, 10 मई (भाषा) मुंबई में एक फिल्म शूटिंग के लिए गई 19 वर्षीय युवती के साथ मरीन ड्राइव के एक होटल में उसके पुरुष मित्र द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि युवती हरियाणा की रहने वाली है।

एक अधिकारी ने बताया कि 38 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं और हरियाणा से फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई आए थे।

अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात पुरुष मित्र ने कथित तौर पर युवती का यौन उत्पीड़न किया और उसे धमकी दी।

उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 12 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आगे की जांच चल रही है।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में