Garba Night 2026: पार्टनर नहीं है तो क्या हुआ? गरबा के लिए अब किराए पर मिलेगा साथी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अनोखा पैकेज
Garba Night 2026: नवरात्रि से पहले सोशल मीडिया पर गरबा पार्टनर को किराए पर लेने वाली एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में लोगों के लिए सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम जैसे अलग-अलग पैकेज बताए गए हैं। इस अनोखे ऑफर ने सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान खींच रहा है।
(Garba Night 2026/ Image Credit: Instagram)
- गरबा पार्टनर का अनोखा ऑफर वायरल
- 1000 रुपये से शुरू पैकेज
- सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम विकल्प
Garba Night 2026: नवरात्रि शुरू होने से पहले गरबा और डांडिया (Garba Night 2026) को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिलता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें गरबा खेलने के लिए पार्टनर को किराए पर लेने का अनोखा ऑफर बताया गया है। पोस्ट में सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम नाम से तीन पैकेज दिए गए हैं। खास बात यह है कि इनमें सिर्फ गरबा खेलने का साथ ही नहीं, बल्कि मैचिंग कपड़े, फोटो, रील और दूसरी सुविधाएं भी शामिल बताई गई है। इसी वजह से पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
1000 रुपये से शुरू हैं पैकेज
वायरल पोस्ट के अनुसार, सिल्वर पैकेज की कीमत 1000 रुपये है। इसमें दो घंटे गरबा खेलने के साथ मैचिंग आउटफिट, बेसिक गरबा स्टेप्स सिखाने और क्यूट सेल्फी जैसी (Garba Night 2026) सुविधाएं बताई गई हैं। 1500 रुपये वाले गोल्ड पैकेज में चार घंटे गरबा, मैचिंग ड्रेस, रील्स और इंस्टाग्राम के लिए फोटो शामिल हैं। इस पैकेज में पार्टनर के दोस्तों को मजाकिया अंदाज में भाई-भाभी बुलाने का विकल्प भी दिया गया है। लेकिन इस पोस्ट की वास्तविकता या उपलब्धता की पुष्टि नहीं हुई है।
2000 रुपये में प्लैटिनम पैकेज
सबसे ज्यादा ध्यान प्लैटिनम पैकेज (Garba Night 2026) ने खींचा है, जिसकी कीमत 2000 रुपये बताई गई है। इसमें पूरे दिन गरबा, डांस मूव्स सिखाने के अलावा दुपट्टा और झुमके संभालने जैसी मजेदार सुविधाएं दी गई हैं। इतना ही नहीं, पैकेज में गरबा खत्म होने के बाद घर तक सुरक्षित छोड़ने की बात भी कही गई है। सुविधाओं की यह लंबी लिस्ट देखकर लोग पोस्ट को मजाकिया नजरिए से शेयर कर रहे हैं और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर मजे लिए
पोस्ट वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी कमेंट्स में मजेदार अंदाज दिखाया। एक यूजर ने लिखा कि सिल्वर में गरबा, गोल्ड में रिलेशनशिप और प्लेटिनम में शादी भी जोड़ देनी चाहिए। किसी ने 2000 रुपये में पूरे दिन की सुविधा को लेकर मजाक किया तो किसी ने सिर्फ गरबा स्टेप्स सीखने की इच्छा जताई। कुछ यूजर्स ने पैकेज में खाना जोड़ने की मांग भी मजाक में की। कई लोगों ने इस पोस्ट को अपने सिंगल दोस्तों के साथ शेयर करने की बात कही।
इन्हें भी पढ़ें:
- Angh Qualified For Oscars: ‘धुरंधर’ और ‘हनुमान अंश’ रह गए पीछे, नागालैंड की ‘Angh’ ने Oscar की रेस में मारी बाजी! आखिर कहानी में क्या है इतना खास?
- Bhopal RTO Inspector Murder: घर में खून से लथपथ मिली महिला अधिकारी की लाश, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें, मचा हड़कंप, दहशत में पूरा इलाका
- SBI Recruitment 2026: सिर्फ नौकरी नहीं, लाखों की कमाई का मौका! SBI में शानदार पद पर भर्ती, 98 लाख तक का पैकेज, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Facebook



