ठाणे में आयुध कारखाने में मजदूर की मौत

ठाणे में आयुध कारखाने में मजदूर की मौत

ठाणे में आयुध कारखाने में मजदूर की मौत
Modified Date: May 26, 2026 / 06:39 pm IST
Published Date: May 26, 2026 6:39 pm IST

ठाणे, 26 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ कस्बे में आयुध कारखाने में मरम्मत कार्य करते समय क्रेन लिफ्ट से गिरने से 21 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अंबरनाथ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को कारखाने के एमपीएफ अनुभाग में घटी।

मृतक की पहचान वसीम खान के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘मरम्मत कार्य के दौरान वह क्रेन लिफ्ट पर काम कर रहे थे। उनका संतुलन बिगड़ गया और वह क्रेन से जुड़ी लिफ्ट से नीचे गिर गए।’

अधिकारी ने बताया कि खान को गिरने से गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना में मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में